24 News Update उदयपुर, 25 अप्रैल। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ओगणा थाना पुलिस ने डकैती के मामले में दो साल से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। ऑपरेशन का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल और वृताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह द्वारा किया गया। थानाधिकारी रामरूप मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सवा उर्फ हवा उर्फ श्रवण कुमार (20) पुत्र माना, निवासी नाहर, थाना माण्डवा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी था और उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीजेएम कोर्ट झाड़ोल में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस आरोपी से मामले में विस्तृत पूछताछ कर रही है तथा फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।ऐसे दिया था वारदात को अंजामपुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2024 को कन्थारिया निवासी श्रीमती नानी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र लच्छीराम गायरी और पड़ोसी जंगल में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान 5-6 अज्ञात बदमाशों ने कन्थारिया के जंगल में उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 80 बकरियां लूटकर फरार हो गए। इस मामले में प्रकरण संख्या 103/2024 धारा 310(2) और 112(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी रमेश उर्फ रमिया (निवासी उपली कुण्डाल, थाना माण्डवा) को गिरफ्तार कर बकरियां बरामद कर ली थीं, जबकि शेष आरोपी फरार हो गए थे। लगातार प्रयासों के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए गए और जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल किशनलाल और कांस्टेबल हिम्मत राम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरएनटी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा विस्तार: 6 एसी एम्बुलेंस, साइटोलॉजी लैब और 2.6 करोड़ के जनरेटर प्रस्तावित 27वें विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर जनस्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर व्यापक मंथन