24 News Update उदयपुर, 25 अप्रैल। जिले में शनिवार को विश्व पशुचिकित्सा दिवस उत्साह, सहभागिता और जागरूकता के माहौल में मनाया गया। मेवाड़ पशुचिकित्सक संघ उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के पशुचिकित्सकों ने अपने परिवारों के साथ भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रतिवर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “पशुचिकित्सक: भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक” रखी गई, जो वर्तमान समय में पशु और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करती है।महासचिव डॉ. रविन्द्र गोयल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पशुचिकित्सकों की भूमिका को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे न केवल पशुओं के स्वास्थ्य के संरक्षक हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में कार्य करते हैं।कार्यक्रम में संक्रामक रोगों की रोकथाम, पशुजन्य रोगों के नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा पशु अपशिष्टों के वैज्ञानिक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन सभी पहलुओं में पशुचिकित्सकों की भूमिका सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता से जुड़ी हुई है।आयोजन को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए थीम आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विभिन्न मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. सुरेश जैन, डॉ. दिनेश शारडा, डॉ. विजय माने, डॉ. गणेश गिरी, डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता, डॉ. केदार वैष्णव, डॉ. ओमप्रकाश साहू, डॉ. लोकेश छीपा, डॉ. मुकेश नागौरी, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. अंकेश जैन, डॉ. द्वारका अग्रवाल, डॉ. निखिलेश मोदी, डॉ. देवकी नंदन, डॉ. निर्मल, डॉ. सुनील मीणा, डॉ. सुभाष सहित जिले के अनेक पशुचिकित्सकों ने सपरिवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर विश्व पशुचिकित्सा दिवस का उत्सव मनाया और पशु एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अपने दायित्वों के प्रति पुनः संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डकैती कांड में बड़ी गिरफ्तारी: 2 साल से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी ओगणा पुलिस के हत्थे चढ़ा शिल्पग्राम में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, सभी ने ली स्वच्छता की शपथ