24 News Update चित्तौड़गढ़। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पारसोली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 44.330 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह के निर्देशन में तथा डीएसपी बेगूं अंजली सिंह के सुपरविजन में पारसोली थाना प्रभारी शिवराज राव के नेतृत्व में विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल जितेंद्र, सोनाराम, घनश्याम, प्रीतम, शिशराम एवं महिला कांस्टेबल किरण की टीम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 चित्तौड़गढ़–कोटा लेन पर कटुंडा सर्विस रोड पर तैनात किया गया। नाकाबंदी के दौरान कटुंडा अंडरब्रिज की ओर से आ रही मारुति सुजुकी फॉक्स कार को रुकवाया गया। कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो कार के अंदर पैरों के पास और तीन काले-पीले प्लास्टिक कट्टों में कुल 44.330 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार को जब्त करते हुए चालक महादेव जाट (57) पुत्र हरलाल जाट निवासी अगरपुरा, थाना सदर भीलवाड़ा जिला भीलवाड़ा तथा उसके साथ बैठी महिला लवली देवी (55) पत्नी महादेव जाट, पुत्री काशीराम जाट निवासी लखमानियास, थाना कोटड़ी, हाल निवासी अगरपुरा, थाना सदर भीलवाड़ा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पारसोली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त अफीम डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बानसेन के हनुमान मंदिर से स्वर्ण कलश चोरी का सनसनीखेज खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 10–12 लाख का कलश बरामद व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर दो लाख रुपये लेकर फरार बदमाश