24 News Update उदयपुर, 13 मई। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में अब तक 21500 से अधिक लोगों ने स्वगणना की है। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। स्व-गणना की प्रक्रिया 15 मई 2026 तक जारी रहेगी, जबकि 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा फील्ड वर्क किया जाएगा।
जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं आमजन को जोड़ते हुए स्व-गणना के लिए जागरूकता और सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए 30 अप्रैल को जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सामाजिक, व्यापारिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा गया। इसके अलावा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आमजन से भी अपील की गई। जनगणना ऐप की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

सामूहिक स्व-गणना अभियान
जिला जनगणना अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि स्वगणना के लिए सभी को प्रेरित करते समय-समय पर प्रशिक्षण एवं कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। 1 मई को जिला परिषद सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक स्व-गणना की गई। इसके अलावा संभागीय आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने भी भाग लेकर प्रेरित किया। सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों को प्रेरित किया।  शिक्षा, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजीविका सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही है। बैंक कर्मचारियों, राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स के कार्मिकों ने भी स्व-गणना की। औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों में भी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, रिजर्व पुलिस लाइन तथा ब्लाॅक एवं पंचायत स्तर पर भी विशेष सत्र आयोजित कर आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ऑनलाइन प्रक्रिया और सुविधा
उप जिला जनगणना अधिकारी तथा सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि स्वगणना करना बहुत आसान है। इसके लिए सर्वप्रथम अपने मोबाइल पर अधिकृत पोर्टल एसई-सेन्सस-जीओवी-इन पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से लाॅगिन करना होगा। इसके बाद परिवार का मुखिया स्वयं अपने व परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकता है। पंजीकरण के बाद प्राप्त यूनिक आईडी को फील्ड वेरिफिकेशन के समय प्रगणक को साझा करना अनिवार्य है, ताकि सत्यापन किया जा सके।

दो दिन विशेष कैम्प, आमजन से स्वगणना की अपील
जिला कलक्टर ने जिले के सभी राजकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को 15 मई से पूर्व अनिवार्य रूप से स्वगणना दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंद्ध संस्थाओं, संगठनों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर के निर्देश पर 14 एवं 15 मई को फतहसागर की पाल और पन्नाधाय पार्क गोवर्धनसागर पाल पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना में भाग लेकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading