24 News Update उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से पुरुषोत्तम मास मे तुलसीदास सराय मे निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर प्रांगण, में आयोजित श्री श्याम गुणगान कीर्तन भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस भव्य कीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों का आनंद लिया।शुरुआत बाबा श्याम के आकर्षक श्रृंगार एवं दरबार सज्जा के साथ हुई। पुरुषोत्तम मास के मद्देनजर जयपुर के साँवरिया डेकोरेटर द्वारा सजाए गए दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देश के विभिन्न भागों में उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड़ ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ राजसमंद की रितु श्रीमाली, सुनन्दा चौबीस,अंजलि चिराग आचार्य एवं जमनाशंकर ने भी एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं।“प्रभु प्रेम बनाए रखना, चरणों से लगाए रखना” तथा “कीर्तन की है रात” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। पूरा परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। भक्त देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।हाल ही उदयपुर की श्रीश्याम सखी मण्डल के द्वारा वृन्दावन मे सफलतम भागवत कथा कराने वाली सखियो का ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान एंव बबीता खेतान ने उपरणा ओढाकर सम्मान किया।तीर्थराज पुष्कर मे होगी भागवत कथा-ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि आगामी 29 जुलाई से 5 अगस्त तक तीर्थराज पुष्कर मे विशाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसकी वृन्दावन के भागवत उपासक आचार्य श्री ब्रजेश महाराज के नेतृत्व मे श्री श्याम सेवा ट्रस्ट जोर शोर से तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर 5 लाख पार्थिव लिंग का निर्माण कर पूजा होगी। कथा मे वृन्दावन के 108 विद्वान पण्डितो के द्वारा 108 ही यजमानो के समक्ष 7 दिन पूजा एंव अखण्ड भागवत पारायण होगा। जबकि ब्रजेश महाराज व्यास पीठ से सजीव झाकियों के साथ कथा वाचन करेगें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज्ञान मंदिर समिति के हीरक जयंती समारोह की तैयारियां तेज, संयुक्त बैठक में बनी रूपरेखा एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन