24 News Update उदयपुर, 25 मई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा बागोर की हवेली के ग्राफिक स्टूडियो में शुरू हुई सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन सोमवार को किया गया।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि 19 मई से चल रही सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का समापन सोमवार को बागोर की हवेली में हुआ। इस कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के करीब 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में गुजरात से विशेषज्ञ दुष्यंत पटेल द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और केन्द्र को कार्यशाला में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद विशेषज्ञ, सहायक व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, सुनील निमावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुरुषोत्तम मास मे तुलसीदास सराय मे हुआ खाटूश्याम कीर्तन प्रभु चरणों मे लगायें रखना – केमिता राठौड “शिव संकल्पों के साथ बाल संस्कार शिविर सम्पन्न”