24 News Update उदयपुर। आगामी 13 जून 2026 को आयोजित होने वाले ज्ञान मंदिर समिति के हीरक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को ज्ञान मंदिर समिति के धोल की पाटी परिसर में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्ञान मंदिर समिति, ‘सत्य’ संन्यास आश्रम समिति एवं ‘स्वयं’ पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक में समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पूर्व विद्यार्थियों की सहभागिता तथा व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में ज्ञान मंदिर विद्यालय के संस्थापक श्री टीकम चंद असावरा, ज्ञान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री अशोक कर्वा, मंत्री श्री प्रमोद झंवर, समिति उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना शर्मा, श्री पुरुषोत्तम पालीवाल, श्री गोविंद सिंह असावरा, श्री प्रदीप पंवार, श्री गजानंद असावरा उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व छात्र परिषद ‘स्वयं’ के मंत्री डॉ. संजीव राजपुरोहित, श्री नरेंद्र आमेटा, श्री विनोद चपलोत, श्री भुवनेश्वर असावरा, श्री गिरीश चतुर्वेदी, श्री हेमंत असावरा, श्री हिमांशु माली, विद्यालय प्राचार्य श्रीमती लीला पालीवाल, श्रीमती आशा वडेरा, श्री दीपक पालीवाल एवं श्री भारतेन्दु सहित कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सभी ने हीरक जयंती समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 10 दिन में चौथी बार बढ़े ‘पेट—रोल’ के दाम, उदयपुर में अबकी बार, पेट्रोल 113 रुपए पार पुरुषोत्तम मास मे तुलसीदास सराय मे हुआ खाटूश्याम कीर्तन प्रभु चरणों मे लगायें रखना – केमिता राठौड