24 News Update अजमेर। अजमेर-पुष्कर मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऐसा तांडव मचाया कि एक युवक की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा पुष्कर घाटी के पास हुआ, जहां कार ने एक के बाद एक तीन बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कुछ बाइक सवारों को घसीटते हुए आगे तक ले गई। दुर्घटना में धौलाभाटा निवासी रवि की मौत हो गई। वह अपने बहनोई जितेंद्र उर्फ सोनू के साथ बाइक पर सवार था। दोनों पेंटिंग का काम करते थे। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी हादसे में शास्त्री नगर निवासी रोहित और उसके चाचा मधुसूदन वैष्णव भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य घायल युवक इलाज के दौरान अस्पताल से बिना औपचारिक एंट्री के चला गया। मंदिर समिति के नाम पर रजिस्टर्ड निकली कार हादसे के बाद सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर पंजीकृत है। मौके पर समिति से जुड़े सदस्य दिग्विजय सिंह घायल अवस्था में मिले। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे चोटिल हालत में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है। कार से शराब का कार्टन मिला, सीट पर खुली बोतलपुलिस को हादसे के बाद फॉर्च्यूनर की तलाशी में शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला। इतना ही नहीं, कार की सीट पर एक शराब की खुली बोतल भी पड़ी मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि कार चालक नशे की हालत में हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इसी वाहन पर ओवरस्पीडिंग के नौ चालान भी लंबित बताए जा रहे हैं। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़मृतक रवि के पिता किशोर कुमार रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने पुष्कर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रवि अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लादूलाल खटीक बने भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आयुष नर्सेज संगठनों ने नए जॉब चार्ट का किया विरोध, 21 मई की वर्चुअल बैठक के बहिष्कार की घोषणा