24 News Update जोधपुर। राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन एवं विभिन्न आयुष नर्सेज संगठनों ने आयुर्वेद विभाग द्वारा जारी नए जॉब चार्ट (कर्तव्य निर्धारण) का विरोध करते हुए 21 मई को निदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर में प्रस्तावित वर्चुअल बैठक (वीसी) के बहिष्कार की घोषणा की है।एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष चम्पालाल घारु, रवीन्द्र कुमार व्यास, बाबूलाल मीणा तथा हितैश कुमार चौबिसा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा नए जॉब चार्ट के नाम पर आयुष नर्सेज पर “मनमाना एवं असंवैधानिक आदेश” थोपा जा रहा है।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि निदेशालय आयुर्वेद विभाग अजमेर द्वारा जारी आदेश क्रमांक प.5/सा-1/कर्तव्य निर्धारण/112/पार्ट-2/2020 तथा राज्य सरकार के पत्र दिनांक 16 मार्च 2026 के माध्यम से प्रस्तावित कर्तव्य निर्धारण आयुष नर्सेज कैडर के हितों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग बिना व्यापक सहमति के नए जॉब चार्ट को लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे प्रदेशभर के आयुष नर्सेज में रोष व्याप्त है।नेताओं ने कहा कि यदि आयुष नर्सेज के लिए नया जॉब चार्ट बनाना आवश्यक है तो इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर नर्सेज प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए नई समिति गठित की जानी चाहिए। उनका कहना है कि वर्तमान जॉब चार्ट सेवा नियमों और संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत है तथा यह कर्मचारियों के अधिकारों और पद की गरिमा को प्रभावित करता है।संगठनों ने मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव (आयुष), निदेशक एवं अतिरिक्त निदेशक प्रशासन आयुर्वेद विभाग से मांग की है कि कथित “अवैध आदेश” को तत्काल निरस्त किया जाए तथा इस प्रकार के आदेश जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।आयुष नर्सेज संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाटू श्यामजी मंदिर समिति की फॉर्च्यूनर का कहर: तीन बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; कार से शराब की बोतलें बरामद राजसमंद में न्यायिक अधिकारियों की अनूठी पहल, पैदल पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश