24 News Update उदयपुर: 18 जून 2026 अपना घर आश्रम, उदयपुर में वीर शिरोमणि मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश विजयवर्गीय ने की तथा लायंस ट्रस्ट के चेयरमैन आर.पी. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने महाराणा प्रताप के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम एवं अदम्य साहस को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।समाजसेवी मनीष दलाल ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में अशोक कोठारी ने महाराणा प्रताप को समर्पित ओजस्वी कविता का पाठ कर उपस्थित जनों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। विशेष रूप से हल्दीघाटी की पावन माटी का तिलक सभी अतिथियों, सेवाभावियों एवं प्रभुजनों को लगाया गया, जिससे कार्यक्रम में ऐतिहासिक गौरव एवं भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण बना।आश्रम में निवासरत सभी प्रभुजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राष्ट्रगौरव, स्वाभिमान और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर राजेश गर्ग, प्रकाश जोशी, सी.पी. जैन, रूपलाल जैन, सुभाष मेहता,अल्पना गर्ग, रचना वर्मा, कला मेहता, बृजेश शर्मा,विजय मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सेवाभावी एवं आश्रम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संयोजन आश्रम सचिव अशोक कोठारी द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्रवाई जारी, डिकॉय ऑपरेशन में 8 बदमाश डिटेन महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर 86 फीट लघु कृतिका पट्टिका का विमोचन