24 News Update उदयपुर। भारतीय संस्कृति और संचार परंपरा के आद्य पुरुष माने जाने वाले देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र समिति की ओर से रविवार 3 मई को उदयपुर में भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह–2026” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर मीडिया जगत और पत्रकारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस सभागार में प्रातः 10 बजे से होगा। समारोह में देश के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक-आर्थिक विश्लेषक हर्षवर्धन त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्हें पत्रकारिता, संपादकीय लेखन और डिजिटल मीडिया में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा उनके एक हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

देवर्षि नारद को बताया पत्रकारिता का आदि पुरुष
समिति की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि भारतीय परंपरा में देवर्षि नारद को केवल संदेशवाहक नहीं, बल्कि तीनों लोकों—स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल—के बीच संवाद स्थापित करने वाले प्रथम संवाददाता के रूप में देखा जाता है। उनकी संवाद शैली सत्य, स्पष्टता, निष्पक्षता और लोकहित पर आधारित मानी जाती है। शास्त्रों में उन्हें भगवान का ‘मन’ कहा गया है, अर्थात ईश्वर के मन में जो भाव हैं, उनसे वे परिचित रहते हैं। इसी कारण उन्हें ज्ञान, अनुभूति और समय के साक्षी के रूप में भी वर्णित किया गया है। आयोजकों का मानना है कि वर्तमान पत्रकारिता को भी देवर्षि नारद की संवाद परंपरा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे सम्मान
समिति के सचिव प्रवीण कोटिया ने बताया कि समारोह में पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान की पांच प्रमुख श्रेणियां इस प्रकार हैं—
उत्कृष्ट प्रिंट पत्रकार
उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार
उत्कृष्ट छायाकार
उत्कृष्ट स्तंभकार
उत्कृष्ट स्थानीय यूट्यूब न्यूज चैनल

प्रत्येक श्रेणी में चयनित पत्रकार को 21 हजार रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

14 जिलों से आए 124 आवेदन
प्रवीण कोटिया ने बताया कि चित्तौड़ प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों से पत्रकारों और प्रस्तावकों द्वारा आवेदन किए गए थे। इस प्रांत में उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, ब्यावर, प्रतापगढ़, सलूंबर, बारां तथा झालावाड़ शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित थी और सभी श्रेणियों में कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए।

उदयपुर से शुरू हुआ था आयोजन
उल्लेखनीय है कि यह पत्रकार सम्मान समारोह वर्ष 2022 तक लगातार उदयपुर में आयोजित होता रहा। बाद में इसे प्रांत स्तर तक विस्तारित किया गया। वर्ष 2023 में इसका आयोजन अजमेर, 2024 में भीलवाड़ा और 2025 में कोटा में किया गया था। अब वर्ष 2026 में यह समारोह पुनः उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading