24 News Update उदयपुर। वल्लभनगर क्षेत्र स्थित काली पहाड़ी रावला जंगल शनिवार दोपहर एक बार फिर भीषण आग की चपेट में आ गया। दोपहर करीब 3 बजे जंगल में लगी आग ने तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।गौरतलब है कि दो दिन पहले गुरुवार को भी इसी जंगल में भयंकर आग लगी थी। लगातार दूसरी बार आग लगने की घटना से ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने जंगल में बार-बार हो रही आगजनी की घटनाओं को गंभीर बताते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।तेज और गर्म हवाओं के कारण आग की लपटें जंगल से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गईं। इससे मावली-वल्लभनगर रोड पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब आग से उठे घने धुएं के कारण सड़क पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। बावजूद इसके कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आग और धुएं के बीच से गुजरते नजर आए। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देवर्षि नारद जयंती पर उदयपुर में कल पत्रकार सम्मान समारोह, पांच श्रेणियों में होंगे सम्मान मांडवा पीएचसी में युवती की मौत पर बवाल, दूसरे दिन धरने के बाद 5 लाख के मुआवजे और केस पर बनी सहमति