जीतो राजस्थान ज़ोन के मुख्य सचिव सीए डॉ. महावीर चपलोत ने बताया कि जीतो राजस्थान ने 16 साल के इतिहास में पहली बार सर्वश्रेष्ठ ज़ोन का 1st रनर-अप पुरस्कार जीता है। यह सम्मान वाराणसी में आयोजित महाडंगल के भव्य समारोह में राजस्थान को प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रस्तुतकर्ता श्री सुखराज जी नाहर, एपेक्स चेयरमैन एवं अध्यक्ष श्री राजेंद्र छाजेड़, उपाध्यक्ष, JITO एपेक्स श्री मनोज मेहता, सचिव जनरल, JITO एपेक्स जोन अध्यक्ष अनिल बोहरा एवं महावीर चपलोत ने सभी चैप्टर चेयरमैन—नितिन जैन, विनोद जैन, यशवंत रांका, पद्म चंद जैन, सुशील डांगी—तथा मुख्य सचिवों और उनकी टीम के सदस्यों के कड़े परिश्रम, समर्थन और सक्रिय भागीदारी के लिए दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने सभी कोर ज़ोन सदस्यों और ज़ोन संयोजकों के समर्पण और भागीदारी की भी सराहना की। इस अवसर पर शिखा मूणोत, निशांत जैन, और महावीर चौधरी भी उपस्थित रहे। सीए डॉ. महावीर चपलोत और अनिल बोहरा ने राजस्थान एपेक्स निदेशकों, ज़ोन सलाहकारों, और सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में जीतो के लगभग 60 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. चपलोत ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत नमो घाट पर गंगा आरती के साथ हुई, जिसमें जीतो के अब तक के कार्यों का अवलोकन और चिंतन किया गया। भविष्य में और बेहतर करने तथा राष्ट्र निर्माण में अधिक सहभागिता बढ़ाने के लिए रूपरेखा भी बनाई गई। उन्होंने जानकारी दी कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) दूरदर्शी जैन उद्योगपतियों, व्यापारियों, और पेशेवरों का एक अनूठा, बहु-हितधारक समुदाय है, जो समुदाय और समाज के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। जीतो का संकल्प उच्च आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने, वंचितों की देखभाल करने, और हिंसा-मुक्त, गरीबी-मुक्त और रोग-मुक्त दुनिया के साथ मानवता को समृद्ध करने के लिए एक विश्व स्तरीय संगठन बनने का है। जीतो के मुख्य उद्देश्य आर्थिक सशक्तिकरण, ज्ञान, और सेवा हैं। आज जीतो में लगभग 18,000 संरक्षक सदस्य, 9 जोन, 70 शाखाएँ, और 23 देशों में अंतरराष्ट्रीय शाखाएँ हैं। कार्यक्रम में जयपुर शाखा को मेम्बरशिप ग्रोथ का अवार्ड दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 21 अगस्त भारत बंद को लेकर भीलवाड़ा बंद की बनाई रणनीति एससी/एसटी आरक्षण में क्रिमिलियर का मामला उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति चुनाव, सुराणा अध्यक्ष, पटेल महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, मार्बल पर खुली आयत नीति को बंद करने के साथ ही नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का लिया संकल्प