24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती के घर धावा बोलकर मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार सवानिया गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीमती कालीबाई भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका घर गांव के आउटर इलाके में स्थित है। रात के समय 7 से 8 बदमाश अचानक घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले दंपती को धमकाया और फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने डराकर चांदी के जेवर उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना गांव के बाहरी हिस्से में स्थित मकान में हुई है।मामले में पुलिस निरीक्षक श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है, जबकि बीट प्रभारी श्री रामचन्द्र भी आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ संभावित बदमाशों की गतिविधियों की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो उदयपुर विकास का ब्लूप्रिंट : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोहराबुद्दीन के भाइयों की अपील खारिज, सभी 22 आरोपियों को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया बरी, विस्तृत आदेश बाद में जारी करेगा कोर्ट