24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “सुदर्शन चक्र-2” अभियान के तहत धानमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट केस नंबर 02, 03 एवं 06 उदयपुर में धारा 138 एनआई एक्ट के अलग-अलग प्रकरणों में वांछित स्थायी गिरफ्तारी वारंटी सूर्यप्रकाश पुत्र किशनलाल निवासी बड़ी होली, भोईवाड़ा, हाल जय विहार कॉलोनी थाना हिरणमगरी, उदयपुर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी भंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल हेमेन्द्र तथा हेड कांस्टेबल मोहनसिंह शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धानमंडी थाना पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत कुराबड़ थाना पुलिस की कार्रवाई, दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार