24 News Update अलवर। जिले के अजबगढ़ क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को परिजनों ने मृत मान लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि बुधवार सुबह अंतिम यात्रा से पहले महिला के शरीर में हलचल होने पर परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार अजबगढ़ निवासी चमेली देवी की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई और सांसें भी बेहद धीमी पड़ गईं। काफी समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया। इसके बाद महिला को चारपाई से उतारकर जमीन पर लिटा दिया गया और रिश्तेदारों को मौत की सूचना दे दी गई।रातभर परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे रहे। बुधवार सुबह अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक चमेली देवी के पैरों में हलचल दिखाई दी। यह देखकर घर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों ने तुरंत महिला को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी यूनिट में उनका उपचार शुरू किया गया।दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के नर्सिंग इंचार्ज महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि महिला को परिजन मृत समझ बैठे थे। संभवतः उनकी सांसें बेहद धीमी हो गई थीं, जिसके कारण परिवार को लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ है और फिलहाल वह स्वस्थ हैं। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखनूर सेक्टर में शहीद हुआ ब्यावर का अग्निवीर लाल, चार महीने बाद था रिटायरमेंट राजसमंद में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास