24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 25 वर्षीय जूनियर इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार सुबह सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेस-2 के एक मकान में हुई। पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। एकेडमी बंद कराने का बना दबाव, नहीं मानी तो हत्या परिजनों के अनुसार, राधिका ने कंधे में चोट लगने के बाद टेनिस खेलना छोड़कर खुद की एकेडमी शुरू की थी, जहां वह युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देती थीं। पिता दीपक यादव ने इस एकेडमी की स्थापना के लिए 1.25 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने इसे बंद करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार के भीतर पिछले 15 दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। हत्या के समय रसोई में खाना बना रही थी राधिका घटना वाले दिन राधिका जब रसोई में खाना बना रही थी, तभी दीपक यादव ने पीछे से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही राधिका मौके पर गिर पड़ी। उनके चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह नीचे के फ्लोर पर थे, जब गोली की आवाज सुनी और ऊपर जाकर राधिका को खून से लथपथ पाया। पिस्टल ड्राइंग रूम में फेंकी हुई थी। राधिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- लोगों के तानों से परेशान था पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि राधिका के टेनिस एकेडमी चलाने से उन्हें बार-बार ताने सुनने को मिलते थे कि वे बेटी की कमाई पर पल रहे हैं। दीपक ने कहा, “लोगों के ताने सह नहीं पाया। गुरुवार को भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह झगड़ने लगी। गुस्से में मैंने गोली मार दी।” राधिका का शानदार टेनिस करियर राधिका यादव का नाम टेनिस जगत में जाना-पहचाना था। उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भाग लिया। ITF (इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन) में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 113 रही। AITA (ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन) विमन डबल्स में वह 112 हफ्तों तक टॉप 100 में बनी रहीं। 2018 में अंडर-18 AITA गर्ल्स में 75वीं रैंकिंग हासिल की थी। 2024 में ट्यूनिशिया में हुए W15 टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। राधिका ने गुरुग्राम स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और 2018 में कॉमर्स से 12वीं पास की थी। हाल ही में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए एकेडमी शुरू की थी। पुलिस कर रही जांच, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सेक्टर-57 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पिता दीपक यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation Live….उदयपुर फाइल्स पर कोर्ट में ऐसे चली गर्मागर्म बहस, इन तर्कों और तथ्यों के कारण लग गई रिलीज पर रोक…..सिब्बल बोले-यह कला नहीं, सिनेमाई बर्बरता शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को लौटेंगे धरती पर, NASA ने दी जानकारी, एक्सियम-4 मिशन की वापसी 4 दिन टली; 41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचा भारतीय