24 News Update बडोदिया (बांसवाड़ा). फाल्गुन कृष्ण पंचमी, शुक्रवार को वागड़ के पावागढ़ के नाम से प्रसिद्ध नंदनी माता शक्ति पीठ पर चल रहे मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव एवं 51 कुण्डीय शतचंडी गणेशयाग, रुद्र-भैरव याग महायज्ञ के तृतीय दिवस विविध धार्मिक अनुष्ठान विधिविधान से संपन्न हुए।
प्रातःकालीन वेला में महोत्सव के प्रधान आचार्य किशोर शुक्ला एवं सह आचार्य कपिल भाई शास्त्री के निर्देशन में स्थापित देवता पूजन, रुद्रयाग, महास्नपन (108 कलशात्मक), तत्वन्यास, महान्यास, शांतिक-पौष्टिक होम, मूर्त्यादि होम, देवीयाग, शय्याधिवास एवं सायंकालीन पूजन-आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।
धाम पर प्रातःकाल से सायंकाल तक शिव रुद्राष्ट, माताजी पाठ एवं 51 कुण्डीय यज्ञ में हवन पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर में शिखर, मूर्ति, ध्वजदंड, घंटा वादन एवं श्री यंत्र स्थापना के अंतर्गत सभी यजमान परिवारों में बीज मंत्रों द्वारा संस्कार किए गए।
इस अवसर पर गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव ठाकुर, प्रो. डॉ. राजेश जोशी, प्रो. डॉ. नरेंद्र पानेरी, डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज, घोटिया आंबा धाम के महंत रामगिरी महाराज, पुरुषोत्तम सेवक, रणछोड़ पाटीदार, जगदीश पाटीदार, रूपेंग पटेल सहित पुलिस प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शनिवार को होगी शिखर स्थापना
नंदनी माता विकास समिति के भूपेश पटेल एवं मुदित जोशी ने बताया कि महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को नंदनी माता के नवीन मंदिर पर शिखर स्थापना की जाएगी। समिति अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार के सानिध्य में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने हेतु सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शिखर प्रधान कुण्ड के यजमान अशोक पुत्र हिरालाल प्रजापत, शिखर यजमान रूपेंग सोलंकी पुत्र लवजी सोलंकी सपरिवार, माताजी मंदिर शिखर प्रतिष्ठा यजमान नितेश कलाल पुत्र छगनलाल कलाल, ध्वजदंड यजमान दली धर्मपत्नी प्रेमजी पाटीदार, भेवरजी ध्वजदंड यजमान पुरुषोत्तम सुथार, सिंह वाहन यजमान डॉ. विवेकानंद महाराज, गणेश मूर्ति स्थापना यजमान पन्नालाल सुथार, घंटा वादन यजमान लालसिंह सोलंकी एवं श्री यंत्र स्थापना यजमान सुरेशचंद्र सुथार परिवार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से विधिविधान व मंत्रोच्चारण प्रारंभ होकर 2 बजे तक शिखर एवं मूर्ति स्थापना पूर्ण होगी।

तीसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विठ्ठल पाटीदार एवं दीपक ठाकुर ने बताया कि धाम पर दिन-रात श्रद्धालुओं की रेलमपेल बनी हुई है। दिन में दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं रात्रिकाल में आसपास के क्षेत्रों से भक्त सामूहिक भक्ति, आरती, गरबा नृत्य एवं जागरण कर रहे हैं।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने “जो हर पल रहती मेरे साथ, वो पहाड़ी वाली देवी” भक्ति गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अष्टभुजाधारी मां नंदनी की प्रतिमा के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को कतार में लगना पड़ा। प्रातःकाल विशेष रूप से रत्नों से श्रृंगार कर मिश्री का भोग अर्पित किया गया, इसके बाद महाआरती हुई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading