24 News Update फुलिया कलां. फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र के ग्राम बासेड़ा में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक नंदी महाराज को समय रहते उपचार उपलब्ध करवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य बालाजी गोवंश हेल्पलाइन द्वारा किया गया। इस सेवा कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गोसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का सर्वोच्च उदाहरण है।जानकारी के अनुसार बालाजी गोवंश हेल्पलाइन को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बासेड़ा में एक नंदी महाराज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं और तत्काल उपचार की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही बालाजी गोवंश हेल्पलाइन राजस्थान अध्यक्ष राजेश सेन ने बिना देर किए स्थिति की गंभीरता को समझते हुए केकड़ी गौशाला प्रशासन से संपर्क किया और घायल नंदी महाराज के उपचार एवं सुरक्षित स्थानांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित की।घटना की जानकारी मिलते ही राजेश सेन ने ग्राम बासेड़ा के सरपंच गोपाल धाकड़ से भी संपर्क किया। सरपंच गोपाल धाकड़ ने गोसेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल गोवंश को अस्पताल एवं गौशाला तक पहुंचाने के लिए वाहन किराये का पूरा खर्च स्वयं वहन किया और सेवा कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस दौरान मौके पर मौजूद सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। शुभम तोषनीवाल, मनीष लोहार, अंकित वैष्णव, विनोद खारोल, छोटे गुर्जर, शंकर रेगर एवं सांवरा खारोल ने घायल नंदी महाराज को संभालने, उपचार हेतु वाहन में सुरक्षित चढ़ाने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वहीं विनोद जाट (नगर अध्यक्ष) सहित बचखेड़ा बालाजी गोवंश हेल्पलाइन परिवार के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने भी सेवा कार्य में सहयोग कर मानवता और गोसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।बालाजी गोवंश हेल्पलाइन परिवार ने सभी सेवाभावी साथियों, ग्रामवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और त्वरित प्रयासों के कारण घायल गोवंश को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाने में सफलता प्राप्त हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर वॉर रूम में शाहपुरा कांग्रेस की दमदार मौजूदगी, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात चोरों ने ASI पर गुलेल से किया हमला, कान का पर्दा फटा फिर भी नहीं छोड़ा आरोपी