24 News Update भीलवाड़ा, 15 जून। कोटड़ी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने पुलिस की गिरफ्त से अपने साथी को छुड़ाने के लिए एएसआई पर गुलेल से हमला कर दिया। गुलेल से निकला पत्थर एएसआई के कान पर लगा, जिससे उनका कान गंभीर रूप से घायल हो गया और पर्दा फट गया। खून से लथपथ होने के बावजूद एएसआई ने पकड़े गए आरोपी को नहीं छोड़ा, जिसके बाद उसके साथी मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को श्रीनाथ ऑर्नामेंट्स ज्वेलरी शोरूम का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एएसआई कैलाश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चार बदमाश दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन एएसआई कैलाश चंद्र ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।अपने साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने गुलेल से एएसआई पर पत्थर दाग दिया। पत्थर सीधे उनके कान पर लगा, जिससे कान का पर्दा फट गया और गंभीर चोट आई। इसके बावजूद एएसआई ने आरोपी की पकड़ नहीं छोड़ी। पुलिस टीम ने भाग रहे अन्य बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घायल एएसआई को तुरंत कोटड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके कान पर करीब 13 टांके लगाए। जांच में सामने आया कि चोट के कारण कान का पर्दा भी फट गया है। हमले के दौरान पुलिस की जीप का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल, एक गुलेल, सरिया और शटर तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार तीन बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है।घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की बहादुरी को सामने ला दिया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एएसआई कैलाश चंद्र ने कर्तव्य निभाते हुए आरोपी को भागने नहीं दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़क दुर्घटना में घायल नंदी महाराज को मिला नया जीवन, बालाजी गोवंश हेल्पलाइन की तत्परता से बची जान शहरी सेवा शिविर कैंप खानापूर्ति मात्र आम जनता काट रही है चक्कर- सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा