24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोडासरा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, वरिष्ठ नेता राम प्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, पूर्व पार्षद नाथू कोली, भेरूलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष सावरलाल कुमावत, आनंद तिवारी,आरिफ मोहम्मद, मुन्ना खान, प्रेमचंद कहार, हंसराज धोबी एवं कान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश सेन ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुरा में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रमेश सेन का साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और जनता के बीच निरंतर संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
प्रतिनिधिमंडल ने शाहपुरा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आगामी समय में जनहित के विषयों को मजबूती और प्रभावशीलता के साथ उठाने का संकल्प दोहराया। साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का भरोसा भी जताया।
यह मुलाकात शाहपुरा कांग्रेस के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। आने वाले समय में शाहपुरा में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading