डीआर एक्स-रे, लेप्रोस्कोपी व 4डी सोनोग्राफी सहित कई आधुनिक मशीनें शुरू, जांच और ऑपरेशन होंगे तेज व सटीक उदयपुर, 19 अप्रैल। आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज से संबद्ध श्री सुन्दरसिंह भण्डारी राजकीय जिला चिकित्सालय, अम्बामाता में रविवार को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया गया। शहर विधायक तारा चन्द जैन ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत प्राप्त इन सुविधाओं का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि नई सुविधाओं में डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) एक्स-रे मशीन, लेप्रोस्कोपी मशीन, 4डी कलर डोप्लर सोनोग्राफी, ऑपरेटिंग हिस्ट्रोस्कोप, डिजिटल वीडियो कोल्पोस्कोप, एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन और आधुनिक ओटी टेबल सहित नेत्र व नवजात शिशु उपचार से जुड़े कई उन्नत उपकरण शामिल हैं। इन मशीनों के शुरू होने से अस्पताल में कम समय में उच्च गुणवत्ता वाली जांच और जटिल ऑपरेशन संभव हो सकेंगे। लेप्रोस्कोपी और सोनोग्राफी सुविधाओं से मरीजों को विशेष राहत मिलेगी, वहीं नवजात शिशुओं में पीलिया की बिना दर्द जांच और बेहतर देखभाल भी संभव हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यहां प्रतिदिन 800 से 1000 मरीज उपचार के लिए आते हैं। हर माह करीब 60 प्रसव और प्रतिदिन 2 से 3 बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं। नए उपकरणों और ओटी टेबल की संख्या बढ़ने से ऑपरेशन के लिए प्रतीक्षा समय कम होगा। डॉ. राहुल जैन ने बताया कि अस्पताल उन्नयन के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत 5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 3.5 करोड़ उपकरणों और 1.5 करोड़ सिविल कार्यों के लिए निर्धारित हैं। शीघ्र ही नए भवन में डायग्नोस्टिक विंग विकसित किया जाएगा, जहां 24 घंटे सीटी स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी सहित अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक तारा चन्द जैन ने बढ़ते मरीज भार को देखते हुए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की बात कही। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमर शहीद कमांडो प्रकाश का 15वां शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया अक्षय तृतीया पर प्रशासन की सख्ती, उदयपुर सहित प्रदेश में 10 बाल विवाह रुकवाए