उदयपुर में 6, प्रतापगढ़ व सीकर में 2-2 मामलों में त्वरित कार्रवाई; सूचना देने पर प्रोत्साहन राशि घोषित उदयपुर, 19 अप्रैल। अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला प्रशासन की सक्रियता और विभिन्न संगठनों के सहयोग से उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बाल विवाह रोकने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में कुल 10 बाल विवाह रुकवाए गए। जिला प्रशासन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में गायत्री सेवा संस्थान और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से उदयपुर जिले में 6, प्रतापगढ़ में 2 तथा सीकर जिले में 2 बाल विवाह रुकवाए गए। प्रशासन को मिली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर इन आयोजनों को रुकवाया। बाल अधिकारों की सुरक्षा के तहत प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह की सूचना देने पर 1100 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार बाल विवाह करवाना या उसमें किसी भी प्रकार का सहयोग करना दंडनीय अपराध है। इसमें शामिल परिवारजन, बाराती, मैरिज हॉल संचालक, कैटरर, बैंड-बाजा संचालक या विवाह संपन्न कराने वाले सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उदयपुर जिले के भेसड़ा खुर्द (डबोक थाना क्षेत्र) में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 6 बाल विवाह रुकवाए गए। इस दौरान एक बालक और बालिका को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया, साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ पाबंद कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर की आड़ में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 823999288 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति बाल विवाह की सूचना दे सकता है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आकर सहयोग करें, ताकि बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा अभिषेक व शांतिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने किया इक्षु रस से पारणा, बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित