24 News Update लसाड़िया। महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा लसाड़िया के तत्वावधान में कूण कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूण पुलिस थाना का जाब्ता भी तैनात रहा।शोभायात्रा के समापन पर विद्यालय प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद सिंह खोडिया का खेड़ा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहन सिंह राणावत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जग जितेन्द्र सिंह शक्तावत, अर्जुन सिंह शक्तावत, मोहब्बत सिंह सारंगदेवोत, करणी सिंह, तहसील अध्यक्ष हिम्मत सिंह राठौड़ एवं फतह सिंह झाला शामिल रहे। समारोह का संचालन ललित सिंह शक्तावत ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन श्रद्धा, उत्साह, सामाजिक एकता एवं गौरव का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्रामीण सेवा शिविरों में मिली त्वरित राहत, गंभीर मामलों में विधायक शंकरलाल डेचा ने दिखाई संवेदनशीलता किशनपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान