24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में पत्नी का मर्डर करने के बाद पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों रात को अपने साडू के घर आए थे। दोनों ने रात को साथ खाना खाया, फिर एक साथ कमरे में सोने चले गए। सुबह साडू और उनकी पत्नी फूल तोड़ने खेत चले गए, जब आए तो कमरे में दोनों के शव मिले। घटना भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरडोद गांव में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील बेड़ा ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल कालू जाट(30) और उसकी पत्नी दुर्गा देवी के शव को हमीरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। साडू के घर आए थे, सुबह दोनों के शव मिलेथाना प्रभारी के अनुसार, बन का खेड़ा (थाना बड़लियास) निवासी कालू जाट पुत्र देवीलाल अपनी पत्नी दुर्गादेवी के साथ रविवार की शाम को बरडोद गांव में अपने साडू जगदीश जाट के घर मिलने आया था। रात को साडू और उनकी पत्नी के साथ दोनों ने खाना खाया, फिर साडू के घर ही रुक गए थे। आज सुबह जगदीश जाट और उनकी पत्नी रोज की तरह खेत में फूल तोड़ने के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब दोनों वापस घर लौटे तो गेट हल्का बंद था, जैसे ही कमरे के भीतर घुसे तो कालू जाट का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी दुर्गादेवी का शव बेड पर पड़ा मिला। इसे देखकर जगदीश और उनकी पत्नी चीखने लगे, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल टीम ने जुटाए सबूतघटना की सूचना पर हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम सबूत जुटाए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक किसान था। 11 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरकारी नौकरी का मौका: APP भर्ती के आवेदन कल तक, सीनियर साइंटिस्ट के लिए 10 जुलाई अंतिम तिथि बुजुर्ग दंपती पर हमला कर लूट: गले की ज्वेलरी तोड़कर बदमाश फरार