24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के दाता कला गांव में बीती रात तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से एक घर में घुसकर चौक में सो रहे वृद्ध दंपती पर हमला कर दिया। बदमाश महिला के गले में पहनी रामनामी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने लट्ठ व अन्य हथियारों से हमला कर वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने कमरे में सो रहे बेटे के कमरे की बाहर से कुंडी भी बंद कर दी, जिससे वह बाहर निकलकर माता-पिता का बचा नहीं सके। बुजुर्ग दंपति से की मारपीट मामला मांडल थाना क्षेत्र का है,यहां दाता कला निवासी बालूलाल जाट (65) अपनी पत्नी रामू देवी (60) के साथ घर के चौक में सो रहे थे। देर रात तीन अज्ञात बदमाश घर में घुसे और रामू देवी के गले में पहनी रामनामी लूटकर भागने लगे। इसी दौरान बालूलाल की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने लट्ठ व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई रामू देवी के साथ भी मारपीट की गई। बेटे के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी घटना के दौरान कमरे में सो रहे पुत्र ओमप्रकाश के कमरे की बदमाशों ने बाहर से कुंडी बंद कर दी, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका और माता-पिता को बचाने में असमर्थ रहा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जागने लगे तो तीनों बदमाश रामनामी लेकर मौके से फरार हो गए। जांच में जुटी पुलिस पीड़ित परिवार की ओर से मांडल थाने में दी गई लिखित रिपोर्ट में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल दंपत्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी: रात साडू के घर ठहरे, सुबह कमरे में मिले दोनों के शव आम बीनने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, कई घायल; 6 पर केस, महिला का मोबाइल तोड़ा