24 News Update उदयपुर। सनातन संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखते हुए चांदपोल बाहर स्थित ऐतिहासिक उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान श्री भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला में बुधवार शाम गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु पूजन के साथ पहलवानों ने पारंपरिक कुश्ती के रोमांचक दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।व्यायामशाला के संचालक उस्ताद डॉ. दिलीप सिंह पहलवान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत व्यायामशाला के संस्थापक उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं चरण पादुकाओं के पूजन से हुई। सभी शिष्यों ने अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।इसके बाद परंपरा के अनुसार शिष्यों ने वर्तमान उस्ताद डॉ. दिलीप सिंह पहलवान का पूजन कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया। आयोजन के दौरान व्यायामशाला के प्रतिभाशाली पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक कुश्ती मुकाबले प्रस्तुत किए, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।महोत्सव में मेवाड़ के वरिष्ठ पहलवान सत्यनारायण सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. विनोद नायर, उन्नति चौहान, चंद्रशेखर कुमावत, दिनेश भारती, जयप्रकाश माली, विनोद शर्मा, राजेश तंवर, चंद्र प्रकाश खत्री, कालूलाल सोनी, कालू सिंह, प्रियांश तिवारी, शिवम लश्कर और ऋतिक मेघवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं पहलवान मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 15 अगस्त तक करा लें गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी, वरना घरेलू दर पर नहीं होगी बुकिंग; सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य एमएलएसयू में दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी: छात्रसंघ चुनाव, हॉस्टल सुविधाओं और मराठी अध्ययन केंद्र के विरोध में छात्र अड़े