24 News update जयपुर। करधनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। घर में पति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को कथित तौर पर पत्थर से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में पत्नी गीता झा (40), बेटी नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) शामिल हैं। वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब घर में मौजूद बुजुर्ग पिता की नजर कमरों में फैले खून पर पड़ी। उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मकान की पहली मंजिल के एक कमरे से गीता का शव मिला, जबकि ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में तीनों बेटियों के शव पड़े थे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या सोते समय की गई। तीनों बेटियों के सिर पर पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी घर से मिल गया है। पिता को चाय पिलाई और घर छोड़कर निकल गयासबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि वारदात के बाद आरोपी राहुल कुमार झा ने सुबह अपने बुजुर्ग पिता को चाय बनाकर पिलाई। इससे पहले उसने दूध वाले से दूध भी लिया था। इसके बाद वह तैयार होकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। आरोपी अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया और उसे स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। पत्नी घर में चलाती थी ब्यूटी पार्लरमृतका गीता झा मकान की पहली मंजिल पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बड़ी बेटी नंदनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी। राधिका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि सबसे छोटी बेटी गिरीश उर्फ गौरी आठवीं की छात्रा थी। पड़ोसियों के मुताबिक राहुल झा शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा काम करता था और कुछ दिन पहले ही गुजरात से वापस आया था। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि राहुल ने तीन दिन पहले उससे 50 हजार रुपए उधार मांगे थे। महिला के अनुसार उसने राहुल को 25 हजार रुपए दिए थे। परिवार ने विवाद से किया इनकारराहुल के भाई संजय कुमार झा और भतीजे राज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी। उनका कहना है कि राहुल करीब तीन दिन पहले घर आया था और उस दौरान परिवार ने साथ बैठकर खाना भी खाया था। तब किसी तरह का तनाव नजर नहीं आया था। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पुलिस आरोपी राहुल कुमार झा की तलाश के साथ हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 73वीं बैठक में हिंदी के प्रयोग पर जोर चुनाव लड़ने नौकरी छोड़ी, हार गए तो वापस लौटे, हाईकोर्ट ने कहा— वापसी का रास्ता बंद, नौकरी गई