24 News Update जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव ने शनिवार, 12 सितंबर को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जेल प्रशासन ने 9 सितंबर को उनके खिलाफ मोबाइल रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इस कार्रवाई को लेकर यादव ने सरकार पर दबाव में झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया है। तसींग (कोटपूतली-बहरोड़) के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर को जेल में बलजीत यादव से करीब 20 मिनट मुलाकात की। बातचीत के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि जिस बैरक में वे रहते हैं, वहां कोई तलाशी नहीं हुई थी। उन्होंने मोबाइल बरामदगी की बात को सिरे से नकारते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। पत्र लिखकर जांच की मांगबलजीत यादव ने संदीप के जरिए पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है। उनका कहना है कि फुटेज से साफ हो जाएगा कि उनके पास से मोबाइल मिलने का दावा सही है या नहीं। उन्होंने जेल महानिदेशक को भी पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बलजीत यादव 3 फरवरी से जेल में हैं। उन पर विधायक निधि (MLA Fund) के दुरुपयोग का आरोप है और प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले की जांच कर रहा है। पूर्व विधायक का कहना है कि सरकार के दबाव में द्वेषपूर्ण तरीके से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी विरोध में उन्होंने भूख हड़ताल का रास्ता चुना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चुनाव लड़ने नौकरी छोड़ी, हार गए तो वापस लौटे, हाईकोर्ट ने कहा— वापसी का रास्ता बंद, नौकरी गई