24 News update उदयपुर। मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विद्यार्थी हित एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नमित मेहता ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उदयपुर नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर जिले के सभी ग्रामीण इलाकों में संचालित कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विद्यालयों का स्टाफ नियमानुसार अपनी सेवाएं देता रहेगा। साथ ही जिले के सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी संस्था प्रधान विद्यालयों को संचालित करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान की चरण पादुका की पूजा अर्चना उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर हादसा : विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पसलियाँ टूटीं, पीए को सिर में चोट, ड्राइवर भी घायल