24 News Update. उदयपुर। उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी (37) सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब एक बजे अंबेरी के पास हुआ, जब गुजरात नंबर की एक कार ने अचानक कट लेकर सामने से आ रही विधायक की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए।
हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पसलियों में फ्रैक्चर आया है। डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा। उनके साथ कार में सवार पीए जय और ड्राइवर धर्मेंद्र भी घायल हुए हैं। जय के सिर पर गहरी चोटें आई हैं जबकि धर्मेंद्र को भी कई जगह चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद तीनों को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।
आज वार्ड में शिफ्ट होंगी
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी और जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित ने हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक का हालचाल जाना। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विधायक दीप्ति माहेश्वरी खतरे से बाहर हैं और शनिवार को उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अमरखजी मंदिर से आगे चीरवा टनल की ओर जाने वाले कट के पास हुआ। उदयपुर से नाथद्वारा की दिशा में जा रही गुजरात नंबर की गाड़ी के चालक ने अचानक कट लिया और सामने से आ रही विधायक की गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
उदयपुर के घर से 10 किमी पहले हुआ हादसा
दीप्ति माहेश्वरी का निवास उदयपुर और राजसमंद दोनों जगह है। कार्यक्रमों के हिसाब से वे कभी उदयपुर तो कभी राजसमंद में रहती हैं। शुक्रवार रात को वह राजसमंद जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर उदयपुर लौट रही थीं। घर से करीब 10 किलोमीटर पहले ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होना था
शनिवार को उदयपुर के गणगौर घाट पर धार्मिक आयोजन था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार रात राजसमंद से उदयपुर लौट रही थीं।
पिता ने दी जानकारी
विधायक के पिता सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि हादसे के समय कार में उनकी बेटी के साथ पीए जय और ड्राइवर धर्मेंद्र मौजूद थे। तीनों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।
गुजरात नंबर की कार से चार लोग हिरासत में
विधायक की कार को टक्कर मारने वाली गाड़ी गुजरात नंबर की है। उसमें चार युवक सवार थे। हादसे के बाद सुखेर थाना पुलिस ने सभी चारों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये युवक मैकेनिक हैं और उदयपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading