24 News Update उदयपुर। उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान श्री भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला के अंतर्गत संचालित लेक पिछोला हेल्थ सेंटर, चांदपोल में शुक्रवार को खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान की चरण पादुका की पूजा-अर्चना के साथ हुई।इस अवसर पर हेल्थ सेंटर में बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने दमखम दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुरेश अजमेरा, विश्व जीत सिंह, विनीत अटवाल, लखन, मनीष, अनीश और जयदीप अजमेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को हेल्थ सेंटर के संचालक द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जाजि मेघवाल, उन्नति चौहान, चंद्र प्रकाश खत्री, हितेश सोलंकी, यनाया सोलंकी, अनिल यादव, कैलाश कुमावत, प्रशांत सिंह चौहान, जयदीप अजमेरा, लखन द्विवेदी, अभिराज, फैजान अगवानी, आरव सुखवाल, दिव्यांश, युवी सोनी, सुरेश अजमेरा, मोहित भट्ट, मितांशु सेन, अनीश, मनीष, अंश, रितेश सोनी और राजेश सहित बड़ी संख्या में सदस्य व खेलप्रेमी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पहलवानों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि नगर निगम क्षेत्र को छोड़ कर कल उदयपुर जिले के ग्रामीण स्कूलों में अवकाश घोषित