24 News update उदयपुर। नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घंटाघर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए, नशे का वजन करने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा एक धारदार चाकू बरामद किया है।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में शहर में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में घंटाघर थानाधिकारी कर्मवीर सिंह और डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया।पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि महावतवाड़ी क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद सोहेल खान उर्फ अन्ना अपने साथियों के साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में सक्रिय है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना और उसके साथी रऊफ शेख को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ। वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य आरोपी फरहान अख्तर उर्फ चिकना के पास से धारदार चाकू और मादक पदार्थों का वजन करने में उपयोग लिया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महावतवाड़ी, थाना घंटाघर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद सोहेल खान उर्फ अन्ना पुत्र मोहम्मद रसीद, छबिला भैरूजी मंदिर के पास, थाना धानमंडी निवासी 22 वर्षीय फरहान अख्तर उर्फ चिकना पुत्र अब्दुल फरीद तथा वर्तमान में खांजीपीर नूरी चौक निवासी 24 वर्षीय रऊफ शेख पुत्र आरिफ शेख शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, गंभीर मारपीट सहित कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं रऊफ शेख के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है। फरहान अख्तर उर्फ चिकना भी पुलिस के लिए नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से पांच प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडीएमए की सप्लाई कहां से हो रही थी, इसका नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है और शहर में इससे जुड़े अन्य कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।इस कार्रवाई में घंटाघर थानाधिकारी कर्मवीर सिंह, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल सोहन सिंह, राकेश कुमार, महिला कांस्टेबल पुष्पा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गैंग का पर्दाफाश: महिलाओं के पर्स, मोबाइल और बैग छीनकर करते थे मौज-मस्ती, 3 शातिर गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन खेत से लौट रहे दंपती पर जानलेवा हमला, झाड़ोल पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार