24 News Update उदयपुर। जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे दंपती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है। पुलिस के अनुसार गोराणा निवासी केशी बाई पत्नी केशुलाल ने झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 मई 2026 को उनका पुत्र मोहनलाल और पुत्रवधु गोपीबाई मोटरसाइकिल से खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने दोनों को रोककर उन पर हमला कर दिया।शिकायत के अनुसार आरोपी हिरालाल, भंवरलाल, टिपुबाई और नरेश उर्फ नारू ने मोहनलाल और गोपीबाई पर जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए झाड़ोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष प्रयास शुरू किए गए।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में झाड़ोल थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संग्रह और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपी गोराणा निवासी 65 वर्षीय भंवरलाल पुत्र केशुलाल तथा चांगला निवासी 28 वर्षीय नारूलाल उर्फ नरेश पुत्र केशुलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों और हमले की पूरी साजिश को लेकर अनुसंधान जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।इस कार्रवाई में झाड़ोल थानाधिकारी फेलीराम मीणा, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक सतीशचंद, उपनिरीक्षक शंकरलाल, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह तथा कांस्टेबल सुखदेव, लक्ष्मीलाल और बालकृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 26 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर से मिला MDMA का जखीरा,अन्ना’, ‘चिकना’ और ‘रऊफ’ गिरफ्तार!! तीन माह से फरार स्थायी वारंटी झाड़ोल पुलिस के हत्थे चढ़ा, तकनीकी सहयोग से की गिरफ्तारी