24 News updaet खैरवाड़ा, स्थानीय सुन्नतुल जमात जवास की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर क्षेत्र में भव्य जुलूस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस का आगाज अल्लाह मस्जिद से हुआ। नात-ए-पाक और मजहबी नारों के साथ जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों से होते हुए बारातीशाह दरगाह पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।बारातीशाह दरगाह में पेश इमाम अब्दुल कय्यूम ने मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे एवं अच्छी बरसात के लिए विशेष दुआ की। जुलूस के मार्ग में अकीदतमंदों एवं स्थानीय लोगों ने जगह-जगह नाश्ता, पानी तथा विभिन्न प्रकार के तबर्रुक वितरित कर जायरीनों का स्वागत किया।इससे पूर्व मंगलवार रात को नूरानी महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। महफिल में उलेमाओं एवं शायरों ने दीन की बातें, नात-ए-पाक एवं तकरीरें पेश कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सुन्नतुल जमात कमेटी जवास के सदर शाबीर खाँ मकरानी ने महफिल एवं जुलूस में शामिल सभी अहल-ए-ईमान तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समाज के मीडिया प्रभारी मोहम्मद जाहिद ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में खासा उत्साह देखा गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गौ सेवा में समर्पित गौ सेवकों का सम्मान, त्रि-वर्षीय गौ ग्रास समर्पण करने वाले सेवकों को उपरणा, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशंसा-पत्र भेंट प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर खेरवाड़ा में निकला भव्य जुलूस