24 News Update Udaipur. महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 01.07.2026 से प्रदेशव्यापी “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई है। यह अभियान आज दिनांक 01.07.2026 से 29.07.2026 तक प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में उदयपुर जिले में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हेतु एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान का शानदार शुभारंभ हुआ। अभियान के प्रथम दिन आज उदयपुर जिला पुलिस द्वारा दो मुख्य विशेष कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। जिनका विवरण निम्नानुसार है।जिले में पदस्थापित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों की संपर्क सभा अभियान की शुरुआत में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाईन में संपर्क सभा आयोजित की गई। जिसमें श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती माधुरी वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ सहित जिले में पदस्थापित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों उपस्थित रहे। संपर्क सभा में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा पुलिस कर्मियों को महिला अपराधों के प्रति त्वरित, संवेदनशील और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सुरक्षा हेल्पलाइनों और सुरक्षा कार्यक्रम के मानकों की संपूर्ण जानकारी साझा की गई व जमीनी स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।आत्मरक्षा प्रशिक्षणार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद कार्यक्रमइसके पश्चात कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती माधुरी वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के साथ एक विशेष ऑनलाइन संवाद (वर्चुअल मीटिंग) आयोजित की गई। जिसमें महिला पीटीआई, छात्राओं, सुरक्षा सखियो और मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा की और बताया कि इस ट्रेनिंग से उनमें किस प्रकार का सकारात्मक बदलाव आया है। साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव लिए ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाया जा सके।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन का संदेशः- “सुरक्षित महिला, सशक्त समाज और आत्मनिर्भर भारत के ध्येय को लेकर उदयपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक महिला और बालिका को उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा और समाज में उनके लिए एक भयमुक्त व सम्मानजनक वातावरण तैयार किया जाएगा Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर माहेश्वरी समाज ने किया चिकित्सकों का अभिनंदन, पुष्पवर्षा और शीतल जल सेवा से जताया सम्मान बाल संरक्षण को लेकर विशेष किशोर पुलिस इकाई की जिला स्तरीय बैठक का आयोजिन