24 News Update Udaipur. करोड़ की अटल प्रगति पथ सड़क पर सवाल: उद्घाटन से पहले ही दरकी सड़क, जांच में अनियमितता के बाद अब लिपापोती के आरोप
रिपोर्टर सुरज वर्मा
फुलिया कलां में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल प्रगति पथ सड़क एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि सड़क का उद्घाटन होने से पहले ही कई स्थानों पर सड़क दरक गई थी। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की क्वालिटी कंट्रोल जांच समिति ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाई थीं।
अब स्थानीय लोगों का आरोप है कि
सड़क की गुणवत्ता सुधारने के बजाय दरकी हुई सड़क को पूरी तरह दोबारा बनाने की जगह केवल क्षतिग्रस्त हिस्सों को तोड़कर पैबंद लगाकर लीपापोती की जा रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब करोड़ों रुपये जनता के टैक्स से खर्च किए गए हैं तो सड़क कुछ ही समय में क्यों टूट गई? यदि जांच में अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदार के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई? यह सवाल आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि
सड़क की केवल मरम्मत कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की दोबारा तकनीकी जांच कराई जाए और यदि निर्माण में लापरवाही या भ्रष्टाचार सिद्ध होता है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है
जब सड़क उद्घाटन से पहले ही दरक गई थी तो गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है?
जांच समिति द्वारा अनियमितताएं मिलने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
क्या करोड़ों रुपये की परियोजना में सिर्फ पैबंद लगाकर मामले को खत्म किया जाएगा, या जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय होगी?
यह मामला अब केवल सड़क की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि जनता की गाढ़ी कमाई और सरकारी धन के पारदर्शी उपयोग से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading