24 NewsUpdate उदयपुर, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उदयपुर में माहेश्वरी समाज ने चिकित्सा जगत के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करते हुए अनूठी पहल की। उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन (यूएनएमवाईएस), माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन (एमआईबीएफ) एवं माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति (एमएफएस) के संयुक्त तत्वावधान में चेतक सर्कल पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और आत्मीय अभिनंदन कर समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया।उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करना था। चेतक सर्कल पर विशेष स्वागत द्वार बनाया गया, जहां सुबह से शहर के विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों से गुजरने वाले चिकित्सकों का युवा संगठन के सदस्यों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन के सदस्य भरत बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए चेतक सर्कल पर शीतल जल सेवा केंद्र भी संचालित किया गया। यहां चिकित्सकों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में आशीष राठी, आशीष बाहेती, सौरभ लढ्ढा, मयंक दिलीप मूंदड़ा, हरीश कचौरिया सहित युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।कार्यक्रम में यूडीए उपायुक्त रमेश बहेड़िया, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, महेश सेवा समिति के संजय मालीवाल, नरेन्द्र लावटी, लोकेश तोषनीवाल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशे से जुड़े व्यक्ति नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, करुणा और मानवता के प्रतीक हैं। वे दिन-रात मरीजों की सेवा कर अनगिनत लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। ऐसे समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है।माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति के तरुण असावा ने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता, कृतज्ञता और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का एक प्रेरक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज की ओर से ऐसे जनसेवा और सम्मान आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज के स्वास्थ्य की रक्षा में दिन-रात समर्पित चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक कृतज्ञता और संस्कार का प्रतीक है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुमावत समाज का मेवाड़ संभाग स्तरीय करियर गाइडेंस कार्यक्रम 5 जुलाई को उदयपुर पुलिस द्वारा “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” का भव्य आगाजः पहले दिन संपर्क सभा और ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न