24 News Update उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के संघटक विभाग डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीसीए, एमसीए, एमएससी एवं पीजीडीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह (फेयरवेल फंक्शन) का आयोजन किया गया। समारोह में पूरा परिसर उत्साह, भावनाओं और प्रेरणादायक संदेशों से सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। सफलता उन्हीं को मिलती है जो बदलती परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालना सीखते हैं और चुनौतियों का मजबूती से सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता की ओर ले जाती है।विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति श्री बी. एल. गुर्जर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञान अर्जित करने, नए कौशल विकसित करने एवं तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की प्रेरणा दी।संस्थान की निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अध्ययन के दौरान जो तकनीकी ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है, उसका उपयोग समाज एवं राष्ट्र निर्माण में करें। उन्होंने मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।डॉ. मनीष श्रीमाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल का सही दिशा में उपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी तकनीकी क्षमताओं का उपयोग नवाचार और समाज के विकास के लिए करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भारत सिंह देवड़ा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भरत सुखवाल ने किया। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. दिलीप चौधरी, श्री मुकेश नाथ, श्री दुर्गाशंकर, मनोज यादव, डॉ. रीना मेनारिया, श्री त्रिभुवन सिंह बमनिया, मानसी नागर, चिराग दवे सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबल इंजन की सरकार परीक्षाओं के नाम पर छात्रों से पैसा लूटने में लगी है – रघुवीर सिंह मीणा सवीना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज