24 News Update उदयपुर। 24 जून। हमारा देश इस समय गंभीर शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के साथ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में “छात्रों की गूंज” कोटा रैली में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत मूल प्रस्तुति का डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर क्षेत्र के छात्रों के समक्ष किया गया।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रोजेक्टर पर हुए डिस्प्ले के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने छात्रों से कहा कि देश में युवा आज शिक्षा और रोजगार के संकट से जूझ रहा है। प्रश्नपत्र लीक की बार-बार हो रही घटनाएं, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी ने करोड़ो युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। और केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार इस विषय पर चुप है। छात्रों की एक नहीं, दो परीक्षाएँ होती हैं। एक वह जो परीक्षा केंद्र में होती है, जिसके पेपर लीक हो जाते हैं और दूसरी उनके धैर्य, उनके हौसले और उनके सब्र की भी परीक्षा होती है। दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों को बेहद मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। लेकिन डबल इंजन की सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वो तो सिर्फ छात्रों से पैसा वसूलने में लगी हुई है। देश की सिर्फ 5 परीक्षाओं (नीट, जेईई, एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी) की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल 3.5 लाख करोड़ रूपए खर्च करते हैं। ये पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास इन पांच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर है। जो खर्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ परिवार उठा रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा जो छात्रों के लिए आवाज उठाई है देश उसका जवाब केंद्र और राज्य सरकार से मांग रहा है।
उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह-प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवादों और संस्थागत विफलताओं ने छात्रों के बीच निराशा, तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा किया है। इन गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार की चुप्पी और विफलता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चला रही है। देश इस समय शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। भ्रष्टाचार और अक्षमता ने शिक्षा के हर स्तर को जकड़ लिया है। प्रश्न पत्र लीक की लगातार घटनायें, परीक्षाओं का अचानक रद्द होना, छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाना, भर्ती प्रक्रिया में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी सरकार की विफलता के कारण आम बन चुकी हैं।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले इनसे हर दिन छात्रों के सपने टूट रहे है। युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। “छात्रों की गूंज” सिर्फ अभियान नहीं बल्कि एक क्रांति है। हमें मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो युवाओं को बड़े सपने देखने का हक दे और उन्हें पूरा करने में साथ भी दे। देश का भविष्य बचाना है तो शिक्षा व्यवस्था सुधारनी होगी। पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज़ बुलंद है। हर छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और समान अवसर वाली शिक्षा मिले, यही “छात्रों की गूंज” का संकल्प है।
कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस सह-प्रभारी डिंपल कुंवर राठौड़, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दंरागी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरु लाल चौधरी, कल्याण सिंह राव, अजय सिंह, मोड सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, रूप लाल मीणा, राजेंद्र गोखरू, राजेंद्र जैन, राम सिंह चदाणा, कामिनी गुर्जर, डॉ संजीव राजपुरोहित, चंदा सुहालका, दिनेश औदिच्य, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष भगवती डांगी, रतन लाल पूर्बिया, जमनालाल शर्मा, निर्मला मीणा, अजीज खान पठान, अमर सिंह झाला, संतोष प्रजापत, सत्यनारायण टांक, नरेंद्र सिंह, आशा हुसैन, गोपाल सरपटा, अशोक कुमार तंबोली, मोडी लाल प्रजापत, जगदीश जलानिया, अर्जुन मेघवाल, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, अमित श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, वीरेंद्र माली, पुष्पा मीणा, वीरेंद्र चौधरी, राकेश खोखावत, फारुख कुरैशी, ऋतुराज मिश्रा, रूपलाल सालवी, राकेश जोशी राजकुमार मेनारिया, हजारीलाल, ओमप्रकाश डांगी, यशवंत चौधरी, चंपालाल मीणा, संदीप मीणा, महावीर चौहान, गजेंद्र कोठारी, रवि भावा, प्रवीण सालवी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading