24 News Update उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवादी श्री राकेश कुमार सालवी पुत्र किशन लाल सालवी निवासी 58-ए प्रतापनगर, उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल 31 मई को सुबह करीब 10 बजे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। परिवादी की रिपोर्ट पर सवीना थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण संख्या 217/2 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हितेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग में भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: 5078 आवेदन में से ट्रेन यात्रा के लिए 1772 और हवाई यात्रा के लिए 217 यात्रियों का चयन