24 News Update चित्तौड़गढ़, 3 सितंबर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को श्री सांवलिया जी मंदिर, मंडफिया में धार्मिक आयोजनों के साथ विशेष साज-सज्जा की जाएगी। मंदिर मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शन, सुरक्षा और यातायात को लेकर भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।जन्माष्टमी पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर को आकर्षक पुष्प सज्जा और विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। रात्रि 8 बजे विशेष ड्रोन शो होगा, जिसे श्रद्धालु पार्किंग क्षेत्र से देख सकेंगे। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान की विशेष आरती के बाद पंजेरी प्रसाद का वितरण और आतिशबाजी की जाएगी। मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष रोशनी की व्यवस्था रहेगी। अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंगश्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए मीरा सर्किल स्थित पार्किंग से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। प्रवेश मार्ग पर जिग-जैग व्यवस्था के साथ पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है। दर्शनार्थियों को निर्धारित प्रवेश द्वार से ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।भादसोड़ा चौराहा फोरलेन से आने वाले वाहनों के लिए महाविद्यालय, छात्रावास एवं रेफरल अस्पताल की पार्किंग निर्धारित की गई है। बानसेन मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग कुरेठा चौराहा स्थित आक्याजी पेट्रोल पंप के पास की भूमि पर होगी। भदेसर मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए भदेसर रोड की पार्किंग तथा निम्बाहेड़ा-आवरी माताजी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए गोकुल विश्रान्ति गृह के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।बसों और अन्य बड़े वाहनों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडफिया के खेल मैदान में पार्क किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धजनों की सुविधा के लिए मंदिर मंडल की ओर से निःशुल्क बसें भी संचालित की जाएंगी। भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 4 सितंबर को चौपहिया तथा बड़े वाहनों को मंडफिया गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 4 सितंबर को वीआईपी दर्शन बंदजन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 4 सितंबर को वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद रखी जाएगी। मंदिर मंडल का उद्देश्य आम श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाना है। केक, अनावश्यक सामान नहीं लाने की अपीलमंदिर मंडल ने श्रद्धालुओं से मंदिर में केक लेकर नहीं आने की अपील की है। मंदिर में केक लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल निर्धारित जूता स्टैंड पर ही रखें। मंडल ने दर्शनार्थियों से कैमरा, मोबाइल, बैग और अन्य कीमती सामान अनावश्यक रूप से साथ नहीं लाने का आग्रह किया है। जेबतराशी और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए श्रद्धालुओं को अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करने तथा मंदिर मंडल की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भेजे