24 NewsUpdate निंबाहेड़ा, 22 जून (कविता पारख) श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में आयोजित भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस पर सोमवार को प्रातः काल आचार्य श्री निपुणरत्न सुरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा 5 का रानीखेड़ा तीर्थ से अहिंसा सर्किल, नई कोर्ट, कॉलेज रोड़, जयंतसेंन नगर होते हुए भव्य मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रतिष्ठा लाभार्थी पारख परिवार द्वारा आचार्य श्री की गवली कर अक्षत से वधामना कर मंदिर परिसर में विधिवत प्रवेश कराया गया।इसी अवसर पर पूज्या श्री अर्हतरेखा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 5 का भी अरिहंत ट्रांसपोर्ट से अहिंसा सर्किल तक आचार्य श्री के साथ नगर प्रवेश हुआ। तत्पश्चात श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान एवं श्री सीमंधर स्वामी भगवान की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ में विराजित कर भव्य वरघोड़े के रूप में समाजजनों की धर्ममय उपस्थिति के साथ श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर तक मंगल प्रवेश कराया गया।इसके पश्चात आचार्य श्री की निश्रा में नव प्रतिष्ठित प्रतिमाओं की विधि-विधानपूर्वक वधामना सम्पन्न हुई। विधिकारक नागेश्वर भाई के मार्गदर्शन में शुभ मुहूर्त में चारों प्रतिमाओं को मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में सकल जैन समाज निंबाहेड़ा के अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।मंगल प्रवेश एवं प्रतिमा वधामना के उपरांत पारख परिवार द्वारा नवकारसी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। दोपहर में श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा का आयोजन भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।लाभार्थी पारख परिवार ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का ‘जय जिनेन्द्र’ के साथ आत्मीय अभिनन्दन करते हुए कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी धर्मप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिछोर के छात्र रूद्रप्रताप सिंह ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर रायफल में 400 में से 398 अंक हासिल किए प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों की मची धूम, आचार्य श्री के प्रवचन से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर