24 News Update उदयपुर। तुर्की के इस्तांबुल स्थित होटल इसेर डायमंड एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाली एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर गौरव साहू आज वॉल्वो बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से वे बुधवार सुबह भारतीय टीम के साथ तुर्की प्रस्थान करेंगे।यह जानकारी राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि गौरव इंडिगो की फ्लाइट से 7 सदस्यीय भारतीय दल के साथ इस्तांबुल पहुंचेंगे, जहां वे 59 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका मुकाबला 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे निर्धारित है।सुखेर चौराहा पर हुआ पारंपरिक स्वागततुर्की रवाना होने से पहले सुखेर चौराहा पर गौरव साहू का मेवाड़ी पगड़ी और उपरणा पहनाकर सम्मान किया गया। खेल प्रेमियों, पदाधिकारियों और परिजनों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। स्वागत करने वालों में— राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव देवेन्द्र साहू राजस्थान स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी जिला कराटे संघ के सचिव विक्रम सहगल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश कामोया, भाग्यश्री नेशनल स्कूल वेटलिफ्टिंग गेम्स के पदक विजेता रुपेश बरेंडा, मितांशु सेन गौरव की माता सावित्री साहू जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।15 देशों के चैंपियनों से होगी टक्करइस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में मंगोलिया, ओमान, ताइवान, लेबनान, ईरान, कजाकिस्तान, सीरिया, रूस, यूएई, उज़्बेकिस्तान, फिलिपींस, जापान, मलेशिया सहित लगभग 15 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। गौरव साहू हाल ही में रोमानिया में आयोजित विश्व सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर छठा स्थान हासिल कर चुके हैं। यह उनकी पहली एशियन सीनियर चैंपियनशिप होगी। इससे पहले वे— इस्तांबुल में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक हांगकांग की एशियन सब-जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।यह गौरव का भारतीय टीम के साथ चौथा विदेशी दौरा है। प्रतियोगिता के बाद वे 11 दिसंबर को दिल्ली वापस लौटेंगे। खेल प्रेमियों ने आशा व्यक्त की है कि गौरव इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर एशियन सीनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर लौट रहे डायमंड वर्कर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा सात दिवसीय सांस्कृतिक–साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में पारम्परिक खेलों का जलवा, सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी — प्रो. सारंगदेवोत