24 News Update उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रही सात दिवसीय सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाविद्यालय परिसर का माहौल उत्साह से सराबोर रहा। खेल मैदान में आयोजित विभिन्न पारम्परिक खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपना कौशल प्रदर्शित किया। विशेष रूप से छात्राओं ने कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। महाविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की कि सभी विजेता प्रतिभागियों को आगामी 15 दिसंबर को आयोजित वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, राज्यपाल के सलाहकार प्रो. कैलाश सोडाणी, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग एवं डॉ. युवराज सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल उतने ही आवश्यक हैं जितने शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियाँ।खेल प्रभारी डॉ. रोहित कुमावत ने विभिन्न स्पर्धाओं के परिणामों की जानकारी दी। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विजय सिंह मीणा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अल्केश मेघवाल व लक्षित मेनारिया क्रमशः द्वितीय व तृतीय रहे। 200 मीटर में हंसराज मीणा प्रथम, अम्बालाल मीणा द्वितीय और पुरण मल गाड़री तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सागर मेनारिया ने बाजी मारी, जोगाराम दूसरे और कुंदन चौबीसा तीसरे स्थान पर रहे।छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कल्पना कुवंर देवड़ा प्रथम, निर्मला नाथ द्वितीय व गायत्री सालवी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में कल्पना देवड़ा ने पहला स्थान हासिल किया, पायज गुर्जर द्वितीय व अमीशा मीणा तृतीय रहीं। 400 मीटर में ज्योति कुवंर ने प्रथम, कल्पना कुवंर ने द्वितीय और कुसुम डांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।तश्तरी फेंक में छात्र वर्ग में श्रवण कुमार पहले, लक्षित मेनारिया दूसरे और अनिल सुथार तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में ज्योति कुवंर प्रथम, फिरदोस बानू द्वितीय और माया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं गोला फेंक में छात्र वर्ग के जितेन्द्र प्रथम, मोहनलाल द्वितीय और अल्केश मेघवाल तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में गायत्री प्रथम, कुसुम द्वितीय और पायल तृतीय रहीं।कार्यक्रम में प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, समाजसेवी भरतभानु सिंह देवड़ा, अरविंद बडाला, डॉ. रचना राठौड़, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. बी.एल. श्रीमाली, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, डॉ. अमीत बाहेती, डॉ. निवेदिता, डॉ. अनिता कोठारी, डॉ. रोहित कुमावत, डॉ. हरीश चौबीसा, डॉ. अमित दवे, डॉ. हरीश मेनारिया सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. हरीश चौबीसा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उदयपुर के गौरव साहू तुर्की रवाना नौसेना दिवस के अवसर पर 1 राज एनसीसी नेवल यूनिट में समारोह का आयोजन