24 News Update उदयपुर। शहर की राजनीति और मोहल्ले की पहचान रहे नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता हेमंत बोहरा की शनिवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सूरजपोल से सेक्टर-3 स्थित अपने घर लौटते समय बीएन कॉलेज से पहले गोविंदपुरा–सुभाषनगर मार्ग पर पीछे से आई एक अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10.15 बजे हुआ यह हादसा कुछ ही पलों में एक सामान्य घर वापसी को त्रासदी में बदल गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात ऑपरेशन किया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।वार्ड 38 से पार्षद रह चुके हेमंत बोहरा सामाजिक और राजनीतिक हलकों में सक्रिय चेहरा थे। बताया जा रहा है कि वे रात को मित्रों से मुलाकात के बाद घर लौट रहे थे। टक्कर मारने वाली गाड़ी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे हादसे ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।उनके निधन की सूचना मिलते ही गीतांजलि अस्पताल में भाजपा नेताओं और समर्थकों का तांता लग गया। पार्टी नेताओं ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया। शहर में शोक की लहर है, खासकर उन इलाकों में जहां बोहरा की पहचान सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक परिचित चेहरे के रूप में थी। हेमंत बोहरा का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 2 बजे किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजपूत महासभा का 27वां सामूहिक विवाह समारोह 10 को, 40 जोड़े लेंगे सात फेरे राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर पहाड़ी वाले हनुमानजी मंदिर में संकल्प सिद्धि ‘सद्बुद्धि यज्ञ