24 News Update उदयपुर। राज्य बजट से पहले कर्मचारियों की पीड़ा और प्रतीक्षा ने आज धार्मिक प्रतीक का सहारा लिया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सेक्टर-14 स्थित पहाड़ी वाले हनुमान जी मंदिर में संकल्प सिद्धि ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया गया। यज्ञ का उद्देश्य स्पष्ट था—राज्य सरकार को यह याद दिलाना कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि कर्मचारियों के जीवन से जुड़ा निर्णय है।
प्रदेश उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान के नेतृत्व में महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने विधिवत हवन कर सात सूत्रीय मांग पत्र को लेकर सामूहिक संकल्प लिया। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कर्मचारियों ने एक-एक आहुति के साथ अपनी मांगों का उच्चारण किया और 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट में राहत की कामना की।
महासंघ के जिला मंत्री लच्छी राम गुर्जर ने कहा कि कर्मचारी महासंघ बीते एक वर्ष से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है—चाहे वह चेतना संघर्ष यात्रा हो, महाअधिवेशन हो या चेतना संघर्ष महारैली। सड़कों से लेकर संवाद तक हर मंच पर कर्मचारियों की समस्याएं रखी गईं, लेकिन समाधान अब भी बजट की दहलीज पर अटका हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा कि यह यज्ञ किसी टकराव का नहीं, बल्कि सरकार को “सद्बुद्धि” देने का प्रतीकात्मक प्रयास है, ताकि कर्मचारियों की जायज मांगों को बजट में प्राथमिकता मिल सके। उनका कहना था कि जब संवाद अनसुना रह जाए, तो संकल्प को सामूहिक स्वर देना ही अंतिम रास्ता बचता है। यज्ञ में चन्द्रशेखर परमार, अरविन्द मीणा, अशोक भट्ट, विनोद शर्मा, हीरालाल गमेती, कमलेश, नरेन्द्र जोशी, अशोक मीणा, संजय लट्ठा, मोहन मीणा, राहुल सालवी, विनोद मंडावरा, हितेश और जगदीश मीणा सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading