24 News Update उदयपुर। परंपरा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग का 27वां सामूहिक विवाह समारोह 10 फरवरी को सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन में 40 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेंगे, जबकि इससे पूर्व रविवार को महिला संगीत और हल्दी-मेहंदी की रस्में होंगी।आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को सूरजपोल स्थित होटल देव दर्शन में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि यह समारोह पूरी तरह निशुल्क रहेगा और वर-वधु से केवल एक रुपया शगुन के रूप में लिया जाएगा। उन्होंने इसे अब तक का सबसे सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि विवाह स्थल पर 40 मंडप बनाए जाएंगे और 40 पंडित विधि-विधान से विवाह संपन्न कराएंगे।भाटी ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह 9 बजे टाउन हॉल से बारात भव्य शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। वर-वधु 40 घोड़ों और 10 बग्गियों में सवार होकर बैंड-बाजों के साथ टाउन हॉल से सूरजपोल होते हुए फतह मेमोरियल मार्ग से विवाह स्थल तक पहुंचेंगे। इससे एक दिन पहले 9 फरवरी को वर-वधु के लिए महिला संगीत, हल्दी और मेहंदी का आयोजन होटल देव दर्शन में किया जाएगा।महासभा के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि समारोह में उद्योगपति एवं समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल, ठाकुर साहब रतन सिंह झाला, राम प्रताप सिंह डिगी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, युवा उद्यमी हिम्मत सिंह झाला और पूर्व विधायक महाराज रणधीर सिंह भींडर सहित समाज की कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर विभूति सम्मान, समाज गौरव सम्मान, भामाशाह सम्मान के साथ-साथ क्षत्रिय एवं क्षत्राणी सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।महासभा के सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। पानी, पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग भोजन प्रबंध किए गए हैं। बाहर से आने वाले अतिथियों और वर-वधु के ठहरने की व्यवस्था 9 फरवरी को होटल देव दर्शन में की गई है, जबकि दुल्हनों के ठहराव के लिए गुरु पुष्य जैन धर्मशाला की व्यवस्था की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेत, प्रयोगशाला और नीति के बीच खड़ा किसान: कृषि मेले के दूसरे दिन का आत्ममंथन सड़क हादसे में पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता हेमंत बोहरा की मौत