24 News update उदयपुर, 16 जून। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के प्रतापनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में श्रद्धा और सम्मान के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ के तीनों परिसरों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर, पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा तथा रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली के सानिध्य में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हल्दीघाटी का युद्ध स्वतंत्रता बनाम साम्राज्यवाद का प्रतीक: प्रो. सारंगदेवोतइस अवसर पर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि इतिहास में स्वतंत्रता और स्वाभिमान के सबसे बड़े प्रतीकों में महाराणा प्रताप का नाम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का एकमात्र उद्देश्य मेवाड़ और देश की स्वाधीनता को अक्षुण्ण बनाए रखना था। हल्दीघाटी का युद्ध केवल दो शासकों के बीच संघर्ष नहीं बल्कि स्वतंत्रता बनाम साम्राज्यवाद की लड़ाई थी।उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा, सर्वधर्म समभाव और विश्व शांति का संदेश दिया। उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज में अपराधमुक्त और समानतापूर्ण व्यवस्था स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रताप ने स्वतंत्रता के लिए अपना राजपाट तक त्याग दिया और उनका जीवन आत्मसम्मान, देशभक्ति एवं वीरता का अद्वितीय उदाहरण है। जीवनभर अधीनता स्वीकार नहीं की: भंवर लाल गुर्जरकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर किसी भी प्रकार की अधीनता स्वीकार नहीं की और धर्म तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुगल काल में महाराणा प्रताप ने मानवाधिकारों और समानता की भावना को आगे बढ़ाया तथा अपनी सेना में समाज के सभी वर्गों को समान अवसर देकर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रताप ने समानता और समावेशिता का मार्ग अपनाया, जिससे उनकी विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थितकार्यक्रम में प्रो. मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. जीवनसिंह खरकवाल, प्रो. मंजू मांडोत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. धर्मेंद्र राजौरा, प्रो. अवनीश नागर, प्रो. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. लीली जैन, प्रो. अमी राठौड़, प्रो. सुनीता मुर्डिया, प्रो. रचना राठौड़, प्रो. बी.एल. श्रीमाली, प्रो. सुनील चौधरी, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, निजी सचिव के.के. कुमावत, जितेन्द्र सिंह चौहान, उमराव सिंह राणावत, डॉ. ओम पारीक, डॉ. जयसिंह जोधा, डॉ. धीरेन्द्र सिसोदिया, डॉ. मोहसीन छीपा, भगवती लाल श्रीमाली सहित विद्यापीठ के डीन, डायरेक्टर, शिक्षक, अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘शिक्षा को विद्या और संस्कार से जोड़ना होगा’ : जनुभाई की 115वीं जयंती पर गूंजे नई शिक्षा नीति और चरित्र निर्माण के संदेश नौकरी बचाने की मांग को लेकर निविदा नर्सेज ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ से लगाई गुहार