24 News Update उदयपुर। अपनी सेवाएं जारी रखने और नौकरी बचाने की मांग को लेकर निविदा नर्सेज लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में निविदा नर्सेज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर रोजगार सुरक्षित रखने की मांग की।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से निविदा नर्सेज विभिन्न स्तरों पर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पिछले दो से तीन वर्षों से अल्प मानदेय पर अस्पताल में सेवाएं देते हुए मरीजों की देखभाल की है, लेकिन अब अचानक नौकरी समाप्त होने की स्थिति से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।निविदा नर्सेज ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यदि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं तो उनके परिवारों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी सेवाओं को जारी रखने और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने मामले के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रकरण पर उचित कार्रवाई करने को कहा।इस दौरान संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, प्रदेश सचिव लाल चंद ऐचरा, जिलाध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, सकीला अंसारी सहित बड़ी संख्या में निविदा नर्सेज उपस्थित रहीं। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उनकी नौकरी सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजस्थान विद्यापीठ में पुष्पांजलि कार्यक्रम, अश्वारूढ़ प्रतिमा पर किया नमन मेवाड़-वागड़ के मेडिकल एवं पैरामेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट करने का विरोध, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन